Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गबन मामले में जेल में बंद आइआइटी कर्मचारी की मौत, जाने पूरा मामला


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जेल में बंद आइआइटी कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत-

जानकारी के अनुसार आइआइटी कर्मचारी धीरज उपाध्याय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की में एक करोड़ का गबन करने के मामले में जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजकर 40 मिनट पर अचानक ही उसके सीने में बायें तरफ दर्द हुआ। जिसके बाद जेल के अस्पताल में चिकित्सक ने उनकी जांच की तो हार्ट में दिक्कत की बात सामने आई। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। जहां दोपहर एक बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version