Site icon Khabribox

उत्तराखंड का दशक: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के विकास को नई रफ्तार देते हुए बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आधिकारिक उद्घाटन किया।

पीएम के स्वागत को उमड़ा जनसैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की शुरुआत जय मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने एक भव्य रोड शो किया। इस मौके पर काली मंदिर से सभा स्थल तक का 12 किलोमीटर का सफर जनसैलाब से उमड़ा। रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के उत्साह के कारण प्रधानमंत्री को कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने में एक घंटे की देरी हुई, जिसके लिए उन्होंने मंच से जनता से विनम्रतापूर्वक क्षमा मांगी। जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं समय पर निकला था, लेकिन 12 किमी के रास्ते में जनता का इतना प्यार और उमंग मिला कि गाड़ी तेज चलाना असंभव था। इस धूप में माताओं-बहनों का आशीर्वाद पाकर मैं एक नई ऊर्जा लेकर जा रहा हूँ।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए होगा मील का पत्थर

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और राज्य की प्रगति को देश के लिए एक उदाहरण बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। कहा कि इस प्रोजेक्ट से गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों को सीधा लाभ मिलेगा।‌ चारधाम यात्रा (गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ) के शुरू होने से पहले इस एक्सप्रेसवे का खुलना तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात है। पीएम ने सड़कों को ‘राष्ट्र की भाग्य रेखा’ बताते हुए कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकसित भारत की नींव है।

कहीं यह बात

​डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने संविधान और सामाजिक न्याय पर विशेष जोर दिया। कहा आर्टिकल 370 हटने के बाद अब पूरे देश में बाबा साहेब का संविधान लागू है।‌ प्रधानमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उत्तराखंड ने पूरे देश को राह दिखाई है, जो हमारे संविधान की मूल भावना थी। उन्होंने जिक्र किया कि दर्जनों जिलों से नक्सलवाद खत्म कर वहां संवैधानिक व्यवस्था बहाल की गई है।

21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का

​प्रधानमंत्री ने अपने पुराने कथन को दोहराते हुए कहा कि उत्तराखंड अब अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा केदार के आशीर्वाद से यह दशक पूरी तरह उत्तराखंड के विकास को समर्पित होगा। साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बैशाखी, बोहाग बिहू और उखांडु जैसे नववर्ष के त्योहारों की शुभकामनाएं भी दीं।

Exit mobile version