Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पहाड़ी महासभा नवोदय नगर इकाई का निर्णय, नहीं मनाया जाएगा स्थापना दिवस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ी महासभा नवोदय नगर इकाई की बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस बार स्थापना दिवस नही मनाया जाएगा।

नहीं मनाया जाएगा स्थापना दिवस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहाड़ी महासभा नवोदय नगर इकाई की बैठक हुई।‌ जिसमें अल्मोड़ा हादसे में मृतक लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरांत पहाड़ी महासभा नवोदय नगर इकाई के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा कि अल्मोड़ा के मरचूला में हुए दुखद सड़क हादसे के बाद राज्य स्थापना दिवस समारोह कराना उचित नहीं है। इसके उपरांत सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से राज्य स्थापना दिवस समारोह स्थगित करने का निर्णय लिया।

Exit mobile version