उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक हुई।
आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने का निर्णय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए पृथक कैडर बनाने, वेतन वृद्धि और सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने का निर्णय लिया गया। सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति की अधिवर्षता आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अन्य चीजों पर भी चर्चा हुई।
कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव
कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारी एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रस्तुत करेंगे। जिसे आगामी कैबिनेट में रखा जाएगा।