उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कल 30 मई को फैसला आएगा।
कल आएगा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत कल 30 मई को फैसला सुनाएगी। इस फैसले पर उत्तराखंड के साथ पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। मामला साल 2022 का है, जब 18 सितंबर को अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। जिसमे वनंत्रा रिजॉर्ट में जॉब करने वाली अंकिता की रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अपने साथियों के साथ मिल कर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 28 मार्च 2023 से मामले की नियमित सुनवाई अदालत में शुरू हुई।
की यह मांग
दिवंगत अंकिता के पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी ने कोर्ट और आम जनता से भावुक अपील की है। जिसमे उन्होंने कहा कि मेरे जीते जी मेरी बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा मिले।