Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ‘दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’: जागेश्वर धाम के दर्शन को रवाना हुआ 36 वरिष्ठ नागरिकों का दल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है ‘दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’।

किया गया रवाना

इस योजना के तहत सोमवार को 36 वरिष्ठ नागरिकों को श्री जागेश्वर धाम की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल के जौनपुर विकासखंड अंतर्गत नैनबाग क्षेत्र के ग्राम टटोर, जयंद्वार मल्ला, मोंगी, पंतवाड़ी, चिलामू, मैर, बांडासारी, टंडान, पाब तथा मुनोगी क्षेत्र से पंजीकृत 36 पुरुष वरिष्ठ नागरिकों को चार दिवसीय श्री जागेश्वर धाम यात्रा पर रवाना किया गया।

Exit mobile version