उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी पार्टियों ने जोरों शोरों के साथ अपना प्रचार जारी रखा है। इसी क्रम में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पंहुचे। उन्होंने सबसे मतदान करने की अपील की।
उत्तराखंड के गंगोलिहाट में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राजनाथ सिंह-
उत्तराखंड के गंगोलीहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने फिल्म पुष्पा के डायलॉग को सीएम पुष्कर सिंह धामी से जोड़कर अलग अंदाज में पेश किया। आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे मुख्यमंत्री का नाम पुष्कर है। पुष्कर सिंह धामी का नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर न कभी झुकेगा, न कभी रूकेगा।