Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सैन्यधाम पहुंचकर शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्यधाम आएंगे। इस दौरान वह शहीद सैनिकों के 204 परिजनों का सम्मान करेंगे। इसके अलावा सैन्यधाम के शहीद द्वार का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा।

शहीदों की यादों को संजोकर रखा जाएगा

बता दें कि सैन्यधाम को उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। सैन्य धाम में प्रदेश के शहीदों की यादों को संजोकर रखा जाएगा। 63 करोड़ की लागत से बनने वाले सैन्यधाम में शहीद जसवंत सिंह और हरभजन सिंह के मंदिर बनाए जाएंगे इसके अलावा धाम में अमर जवान ज्योति, म्यूजियम, थियेटर, गन, टैंक प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगे।

Exit mobile version