Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एक्शन मोड में देहरादून प्रशासन: मानसून और डेंगू को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी यह कार्यवाही

उत्तराखंड: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही प्राकृतिक आपदा और मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

दिए यह निर्देश

जिस पर देहरादून जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. आशीष चौहान ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विभागों को चेतावनी दी है कि इस संवेदनशील समय में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी के अनुसार डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए डीएम ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिसमें सभी छात्र-छात्राएं पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही स्कूल आएंगे। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी और नगर निकाय मिलकर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और परिसर में जलभराव या गंदगी न होने का सर्टिफिकेट जारी करेंगे।

​घर-घर डेंगू सर्वे

इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में युद्ध स्तर पर फॉगिंग कराई जाएगी। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर डेंगू लार्वा की जांच और बुखार के मरीजों की पहचान करेंगी। सफाई व्यवस्था को लेकर सभी एसडीएम को मैदान में उतारा गया है। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी इलाके में कूड़े का ढेर मिला, तो संबंधित एसडीएम और नगर निकाय अधिकारियों के खिलाफ सीधा सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Exit mobile version