Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की सिविल जज(जूनियर डिवीजन) परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल जज(जूनियर डिवीजन) परीक्षा के आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

ज्ञापन में कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जून है। ऐसे में सभी विवि के लॉ अंतिम वर्ष के छात्रों ने लोक सेवा आयोग की सिविल जज(जूनियर डिवीजन) परीक्षा के आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में छात्रों ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा है। जिसमे कहा गया है कि अंतिम तिथि पांच जून होने के कारण अंतिम वर्ष के छात्र इसमें आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। कहा है कि राज्य के अधिकांश विधि महाविद्यालयों में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं अभी तक आयोजित नहीं की गई हैं। यह परीक्षाएं संभावित रूप से जून माह के मध्य या अंत में आयोजित की जाएंगी। ऐसे में परिणाम भी जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई की शुरुआत में घोषित होने की संभावनाएं है। ऐसे में छात्रों के पास अपनी अंतिम शैक्षणिक योग्यता (अंकपत्र/प्रमाणपत्र) उपलब्ध नहीं हैं। जो इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य हैं। यदि आवेदन की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया गया, तो उत्तराखंड के अनेक पात्र छात्र इस भर्ती प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे।

की मांग

जिस पर राज्यपाल से इस मामले में आयेाग को निर्देशित करने की मांग की है‌।

Exit mobile version