Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वीर सपूत पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम से गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में खटीमा में बीते कल गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति के जिला अध्यक्ष राम सिंह धामी के निवास में उत्तराखंड के वीर सपूत पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती मनाई गई। जिसमें उन्हें याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई।

जीवन पर डाला प्रकाश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर जयंती समारोह में उत्तराखंड क्रांति के राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने वीर सपूत पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम से चंद्र नगर के नाम से गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग को भी दोहराया।

रहें मौजूद

इस मौके पर धन बहादुर चंद, विनोद राजपूत, होशियार सिंह जेठी, दुर्गा सिंह सामंत, भवानी शंकर, शहाबुद्दीन अंसारी, शिवलाल रस्तोगी, संतोष मल्होत्रा, कैलाश भट्ट रहे।

Exit mobile version