Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज, कल वनंतरा और रोशनाबाद में धरना प्रदर्शन का आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग एक बार फिर तेज होती जा रही है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में एक मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम अब वनंतरा गंगा भोगपुर (ऋषिकेश) और रोशनाबाद (हरिद्वार) में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज होती जा रही है। सभी संगठनों और साथियों की आम सहमति से यह निर्णय लिया गया। कहा कि वनंतरा वही स्थान है, जहां से उत्तराखंड की बेटी अंकिता को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसी स्थान से इस जघन्य अपराध की शुरुआत हुई थी और अब यहीं से न्याय की निर्णायक आवाज दोबारा उठेगी।

धरना प्रदर्शन का आयोजन

साथ ही बताया कि बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच और कथित वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लुसुन टोडरिया की अगुवाई में 28 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे वनंतरा गंगा भोगपुर, ऋषिकेश में धरना-प्रदर्शन होगा। इसी दिन अपराह्न 3:30 बजे राम मंदिर से नवोदयनगर चौक, रोशनाबाद, हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Exit mobile version