Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की मांगों का शीघ्र होगा समाधान, सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले हुकुम सिंह कुंवर, मिला सकारात्मक आश्वासन

उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

सौंपा ज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न प्रमुख मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी एवं दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक भी उनके साथ मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान आंदोलनकारियों के कल्याण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
• ​आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण
• ​10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
• ​परिवहन और रेस्ट हाउस की सुविधा
• ​सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए प्रमाण पत्र जारी करना

दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद आश्वासन दिया कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के निर्माण में अपना योगदान देने वाले आंदोलनकारियों का सम्मान करना सरकार का नैतिक कर्तव्य है और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version