Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में डेंगू तेजी से पसार रहा पैर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव होने के साथ ही डेंगू का भी खतरा बढ़ने‌ लगा है।

जारी की यह गाइडलाइन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेंगू संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर जरूरी और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज शर्मा ने जिले के सभी अस्पतालों, स्कूलों, पैथोलॉजिकल लैबों और ब्लड बैंक संचालकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
देहरादून के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को डेंगू मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के निर्देश
डेंगू के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की जानकारी प्रतिदिन आईडीएसपी  को भेजें।
सभी ब्लॉक चिकित्सा इकाइयों को सामूहिक स्तर पर घर-घर सर्वेक्षण के लिए माइक्रोप्लान तैयार करने के आदेश और जागरूकता अभियान चलाया जाए।
स्कूली बच्चे पूरी आस्तीन की शर्ट और फुल पैंट पहनकर ही स्कूल आएं।
स्कूल परिसरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें और पानी जमा न होने दें।
आमजन अपने घरों में पानी की टंकियों और अन्य जल संग्रहण पात्रों को हमेशा ढक कर रखें।

डेंगू के मामले

रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 18 मामले सामने आए हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version