Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बर्ड फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट, चिड़ियाघर में वन्यजीवों की डाइट में  किया बड़ा बदलाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट मोड पर है। ऐसे में उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद देहरादून चिड़ियाघर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

चिड़ियाघर परिसर में चलाया जा रहा है नियमित सैनिटाइजेशन अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर मांसाहारी वन्यजीवों की डाइट में बदलाव किया गया है। अब गुलदार, बाघ और अन्य मांसाहारी जीवों को चिकन नहीं परोसा जा रहा है। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए जहां बाघों को अब बीफ परोसा जा रहा है, वहीं गुलदार समेत अन्य जीवों की थाली से चिकन को पूरी तरह हटा दिया गया है। उनकी डाइट में अब मटन शामिल किया गया है। इसके अलावा बर्ड फ्लू से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिड़ियाघर में अन्य सख्त कदम भी उठाए गए हैं।
बाहर से रेस्क्यू किए गए किसी भी पक्षी को चिड़ियाघर में नहीं लाया जा रहा, जबकि बीमार पक्षियों को अलग क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अलावा चिड़ियाघर परिसर में नियमित सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया जा रहा है।

Exit mobile version