Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विभागीय अधिकारी, विधायकगणों द्वारा इंगित की जाने वाली प्रमुख समस्याओं का गंभीरता से समाधान करें- सीएम धामी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कल सचिवालय में विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री, बद्रीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, मंगलौर, लक्सर, खानपुर एवं हरिद्वार ग्रामीण में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विधायकगणों द्वारा इंगित की जाने वाली प्रमुख समस्याओं का गंभीरता से समाधान करें विभागीय अधिकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी, विधायकगणों द्वारा इंगित की जाने वाली प्रमुख समस्याओं का गंभीरता से समाधान करें। राज्य के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिलाधिकारी भी समय-समय पर विधायकगणों के साथ बैठक करें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रीष्मकाल में लोगों को पेयजल की किल्लत न हो। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तहसील स्तर पर भी आवश्यक उपकरणों एवं मानव संसाधन की पूरी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यों की प्रगति को देखने के लिए अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित करें एवं समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करें।

पहल को राज्य के व्यापक हित में भी बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लोगों की आजीविका में वृद्धि के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। विधायकगणों द्वारा जो भी जन समस्याएं रखी गई हैं, उनका हर संभव समाधान किया जायेगा। बैठक के दौरान विधायकगणों ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा की जा रही पहल की सराहना की। उन्होंने इस पहल को राज्य के व्यापक हित में भी बताया।

बैठक में मौजूद रहे

बैठक में विधायक प्रीतम सिंह, ई. रवि बहादुर, ममता राकेश, वीरेन्द्र कुमार,  फुरकान अहमद, सरवत करीम अंसारी,  शहजाद,  अनुपमा रावत, संजय डोभाल, विक्रम सिंह नेगी,  राजेन्द्र सिंह भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version