Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 18 नए औषधि निरीक्षकों की तैनाती से फील्ड कार्यों में आएगी तेजी- डा. आर. राजेश कुमार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य सचिव एवं एफडीए आयुक्त डा. आर. राजेश कुमार ने बीते दिन एफडीए मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया।

की समीक्षा, दी यह जानकारी

जिसमें उन्होंने विभागीय गतिविधियों और कार्रवाई की समीक्षा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगले तीन माह विभाग के लिए निर्णायक होंगे। इस दौरान अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत किया जाएगा और औषधि वितरण नेटवर्क की पूरी जांच कर उसका डेटा तैयार किया जाएगा। साथ ही बताया कि विभाग ने दवा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच को और प्रभावी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। वर्तमान में विभाग के पास तीन मोबाइल वैन हैं, जिनके माध्यम से सभी स्थानों पर सैंपल लिए जा रहे हैं।
मोबाइल वैन की संख्या बढ़ाकर जल्द ही 13 कर दी जाएगी, जिससे हर क्षेत्र में सैंपल जांच संभव होगी। साथ ही देहरादून में नई लैब में आधुनिक उपकरण लगने से दवाओं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच तेज और पूरी तरह पारदर्शी होगी। उन्होंने बताया कि 18 नए औषधि निरीक्षकों की तैनाती से फील्ड कार्यों में तेजी आएगी।

Exit mobile version