Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शादीशुदा होने के बावजूद नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया युवक, गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की को भगाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने अपहरण व रेप के केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उधम सिंह नगर से सामने आई है। दिनेशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालीनगर गांव में एक व्यक्ति ने थाने में अपनी नाबालिक बेटी की गुमशुदगी की आज से 14 दिन पहले पुलिस के समक्ष तहरीर दी थी।पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद  सूचना पर छानबीन करते हुए लड़की को एक युवक के साथ रामपुर से बरामद किया।आरोपी कालीनगर गांव का निवासी है और पहले से शादीशुदा भी है।

पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक को हिरासत में लेकर पीड़िता के बयान पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा है कि नाबालिक लड़की के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अभियुक्त को पोस्को एक्ट के तहत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version