Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के देव राघवेंद्र बद्री का युवा पर्यावरण संसद के लिए चयन, इस दिन होगा आयोजन


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के देव राघवेंद्र बद्री का चयन युवा पर्यावरण संसद के लिए हुआ है। देव ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पर्यावरण विज्ञान में पढ़ाई की है।

देश भर से 50 युवा चयनित-

जिसके बाद 15 और 16 अप्रैल को दिल्ली के संसद भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देश भर से 50 युवाओं को चुना गया है। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

गांव में बनाया है 500000 वृक्षों का खूबसूरत जंगल-

रुद्रप्रयाग के रानीगढ़ पट्टी के देव राघवेंद्र बद्री पिछले 10 सालों से पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। देव राघवेंद्र ने अपने गांव में 500000 वृक्षों का खूबसूरत जंगल बनाया है। इसके अलावा वे जल संरक्षण के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं।

Exit mobile version