उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी के थत्यूड़ निवासी देवेन्द्र प्रसाद चमोली को सम्मानित किया गया है।
दस हजारा प्रश्नोत्तरी रामायण के शोधकर्ता देवेन्द्र सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवेन्द्र प्रसाद चमोली को सम्मानित हुए हैं। उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड 2025 सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा रामायण महाकाव्य पर सर्वाधिक दस हजार सिंगल लाइनर प्रश्न उत्तर के शोध कार्य के लिए दिया गया है। देवेन्द्र चमोली द्वारा राज्य की लोकभाषा में गढ़वाली रामायण, गढ़वाली श्रीमद्भागवत गीता स्कूलों में उपलब्ध कराई गई है। इसे पूरा करने के लिए देवेंद्र को पांच साल का समय लगा।
नेपाल में भी बीते फरवरी माह में किया सम्मानित
इस कार्य के लिए हीं उन्हें बीते 22 फरवरी को शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा नेपालगंज में नेपाल सरकार के मंत्री भंडारी लाल अहीर, फाउंडेशन अध्यक्ष आनंदगिरी मयालु ने इस शोध कार्य के लिए विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण ऐसा महाकाव्य है जिसका देश विदेश में विभिन्न भाषाओं में प्रकाशन हुआ है। जिसमे अब तक तीन सौ से अधिक भाषाओं में प्रकाशन हुआ है। जिस पर देवेन्द्र चमोली ने दावा किया है कि सम्पूर्ण रामायण पर सामान्य ज्ञान के रुप में उनके द्वारा शोध की गई पहली प्रश्नोत्तरी रामायण है। इसमें दस हजार प्रश्न-उत्तर एक लाइन में हैं।