Site icon Khabribox

उत्तराखंड: श्रद्वालुओं को घर बैठे मिलेगा विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम का प्रसाद, जानें कैसे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा चल रही है। जो समापन की ओर है।

घर बैठे मिलेगा प्रसाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक आप धामों के दर्शन को नहीं गये है तो आपको घर बैठे खास सुविधा मिलेगी। श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं तक पहुंच रहा है। कुछ दिनों पहले एमओयू के तहत बीकेटीसी ने प्रसाद के पैकेट पोस्ट आफिस के सुपुर्द कर दिए हैं। जिसके बाद अब बीकेटीसी ने औपचारिक रूप से एमओयू के तहत स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजने की सेवा चल रही है। भगवान बदरी विशाल एवं भगवान केदारनाथ जी की दीर्घकालिक पूजा करवाने वाले श्रद्धालुओं को पांच से दस वर्ष तक प्रति यात्रा वर्ष प्रसाद भेजा जायेगा।

Exit mobile version