उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। जिसमें देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पंहुच रही है।
अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बीते माह 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से अब तक के मात्र 40 दिनों के भीतर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।