Site icon Khabribox

उत्तराखंड:DGP अशोक कुमार ने आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन के दृष्टिगत अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैसाखी पर्व पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए

पुलिस महानिदेशक ने आज देहरादून में वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में बैसाखी पर्व पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

31 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है

श्री कुमार ने बताया कि थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए 31 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

समीक्षा की जाएगी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से थानावार समीक्षा की जाएगी, जिसमें अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को सम्मानित और कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version