Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज सेवानिवृत्त हुए डीजीपी अशोक कुमार, आयोजित हुआ भव्य समारोह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 30 नवंबर को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार सेवानिवृत्त हो‌ गए हैं।

सशस्त्र टुकड़ी ने दी सलामी

इस मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून स्थित पुलिस लाइन में आज विदाई परेड का आयोजन किया गया। परेड का पुलिस महानिदेशक की ओर से मानप्रणाम ग्रहण करने के उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया और सशस्त्र टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी।

विदाई समारोह का आयोजन

इस अवसर पर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने अपने विदाई समारोह को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मेरे सम्मान में इस समारोह को आयोजित करने के लिए धन्यवाद। यह मेरी 34 साल से अधिक लंबी पुलिस सेवा का आखिरी दिन है। यह मेरा खाकी वर्दी पहनने का आखिरी दिन है। इसने मुझे सेवा के सैकड़ों अवसर दिए. ढेर सारी चुनौतियां भी मिलीं। जब मैंने डीजीपी का कार्यभार संभाला, तो हमारे सामने कोविड की चुनौती थी। हमने उस चुनौती का डटकर सामना किया।’ इस दौरान नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस बेहतर कानून व्यवस्था पर काम करेगी।

Exit mobile version