Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार: 5 नए मंत्रियों को मिले विभाग, मुख्यमंत्री ने पास रखे यह विभाग

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है।

विभागों की जिम्मेदारी सौंपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय से खाली चल रहे 5 पदों को भरने के बाद अब सरकार की टीम पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखकर शासन पर सीधा नियंत्रण बरकरार रखा है। शासन की मुख्य कमान मुख्यमंत्री धामी के हाथों में ही रहेगी। उन्होंने गृह, वित्त, राजस्व, कार्मिक, सूचना और औद्योगिक विकास जैसे संवेदनशील विभाग अपने पास रखे हैं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार के चार साल सुशासन को समर्पित रहे हैं। नई टीम के साथ हम उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए ‘प्राणपण’ से कार्य करेंगे।”

नए मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारियां

​क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 5 नए चेहरों को जमीन से जुड़े विभागों का जिम्मा दिया गया है।
• ​मदन कौशिक: पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास।
• ​खजान दास: समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण।
• ​भरत सिंह चौधरी: ग्राम्य विकास, MSME, खादी एवं ग्रामोद्योग।
• ​प्रदीप बत्रा: परिवहन, IT एवं सुशासन।
• ​राम सिंह कैड़ा: शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण।

पुरानी टीम के पास यथावत रहे प्रमुख विभाग

​कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्यों के विभागों में विशेष बदलाव नहीं हुआ है। सतपाल महाराज के पास PWD और पर्यटन, गणेश जोशी के पास कृषि व सैनिक कल्याण, धन सिंह रावत के पास शिक्षा व स्वास्थ्य और रेखा आर्या के पास महिला सशक्तिकरण एवं खेल विभाग की जिम्मेदारी बनी हुई है।

Exit mobile version