Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दीपावली पर धामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बोनस का तोहफा, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नवंबर का महीना है। इसके साथ ही दीपावली पर्व शुरू हो गया है। जिस पर उत्तराखंड की धामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

बोनस का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली से पहले शुक्रवार को उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट का ऐलान किया है। इसमें ग्रुप बी, सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों, अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही बोनस के लिए पात्र कर्मचारियों की पात्रता के बारे में भी बताया गया है। इस बोनस के लिए ऐसे कर्मचारी पात्र होंगे जिन्होंने 31 मार्च 2023 तक काम किया है और कम से कम छह महीने तक लगातार, संतोषजनक सेवा की है।

Exit mobile version