Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धामी सरकार ने जारी की ‘दायित्वधारियों’ की नई सूची, इन 18 नेताओं को निगमों और समितियों में मिली कमान

उत्तराखंड: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सरकार में जिम्मेदारी (दायित्व) सौंपने का सिलसिला लगातार जारी है।

आदेश जारी

इसी क्रम में धामी सरकार ने 18 और नेताओं को विभिन्न निगमों, परिषदों, आयोगों और समितियों में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।


​हुकम सिंह बने आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष

​जिसमें शासन द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, चंपावत के हुकम सिंह कुंवर को ‘राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, देहरादून के आचार्य संतोष खंडूड़ी को ‘जनसंख्या विश्लेषण समिति’ में उपाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


​इन नेताओं को मिली विभिन्न परिषदों व समितियों में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सरकार ने कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न विभागों और समितियों में उपाध्यक्ष मनोनीत किया है
• ​देवेंद्र सिंह ढैला (नैनीताल): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड बागवानी परिषद
• ​निनित गौतम (हरिद्वार): उपाध्यक्ष, ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद
• ​मोहिनी पोखरिया (ऊधम सिंह नगर): उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
• ​रामपाल (ऊधम सिंह नगर): उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति
• ​मनोज कालाकोटी (चंपावत): उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग
• ​हरीश चंद्र पांडे (नैनीताल): उपाध्यक्ष, सिंचाई सलाहकार समिति


​सलाहकार पदों पर नियुक्तियां

• ​सुभाष बगौली (चंपावत): पर्यटन विकास परिषद में सलाहकार (सतत पर्यटन)
• ​माधव सेमवाल (चमोली): बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में सलाहकार


​GMVN और KMVN में बने गैर-सरकारी निदेशक

​गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) और कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) में भी सांगठनिक नेताओं को जगह दी गई है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के गैर-सरकारी निदेशक:
• ​मोहित शर्मा (देहरादून)
• ​डॉ. रणवीर सिंह (देहरादून)
• ​पारस गोयल (देहरादून)
• ​विशाल गुप्ता (देहरादून)
• ​ऋतु मित्रा (देहरादून)
कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के गैर-सरकारी निदेशक:
• ​पुष्कर सिंह कोश्यारी (ऊधम सिंह नगर)
• ​दयाल सिंह (बागेश्वर)
• ​रोहित बिष्ट (चंपावत)

Exit mobile version