Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धामी सरकार दिसंबर में करेगी वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन , चार साल में 70 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की धामी सरकार दिसंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। कैबिनेट से भी इस आयोजन को मंजूरी मिल गई है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन से प्रदेश में औद्योगिक निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के लिए नए अवसर सृजित करने की तैयारी है।

आयोजन से पहले अगस्त से देश-विदेश में नौ शहरों में शुरू किए जाएंगे रोड शो

इसके साथ ही आगामी चार साल में 70 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। जिसमें ढाई लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से नौकरी मिलेगी। आयोजन पर लगभग 67.40 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। आयोजन से पहले अगस्त से देश-विदेश में नौ शहरों में रोड शो शुरू किए जाएंगे। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की अध्यक्षता में उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे।

निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम धामी की ओर से पहले ही दिया गया है निमंत्रण

निवेशक सम्मेलन के माध्यम से सरकार ने पर्यटन, कृषि एवं बागवानी, उच्च शिक्षा, अवस्थापना विकास, आईटी, कौशल विकास, आयुष एवं वेलनेस सेक्टर निवेश बढ़ाने पर फोकस है। निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम धामी की ओर से पहले ही निमंत्रण दिया जा चुका है। निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार के अलावा दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चंडीगढ़, चेन्नई, बैंगलोर में रोड शो किया जाएगा। इसके अलावा दुबई एवं सिंगापुर में भी रोड शो आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version