Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड के कर्मचारियों और पेंशनरों का बढ़ाया DA, अब इतने प्रतिशत मिलेगा‌ भत्ता

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है।

इस प्रस्ताव को मंजूरी

इसके तहत मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार की तर्ज पर लिए गए इस फैसले के बाद अब राज्य में डीए की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद वित्त विभाग जल्द ही इसका आधिकारिक शासनादेश जारी करने जा रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते में की गई यह वृद्धि 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

सीएम का जताया आभार

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले का राज्य के विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों ने जोरदार स्वागत किया है और आभार जताया है।

Exit mobile version