Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देश में बढ़ते अग्निकांडों के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला: अब अस्पतालों, मॉल्स और कोचिंग सेंटरों का होगा ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’



उत्तराखंड: देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में सामने आए अग्निकांडों की घटनाओं से सबक लेते हुए उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक और व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल्स, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का व्यापक ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि जनसुरक्षा से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कानूनी व सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि सभी भवनों में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता और बिजली सुरक्षा के प्रबंधों का बारीकी से परीक्षण हो। आपदा या आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Exit mobile version