Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ‘धामी के पांच साल’: उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल पर सोशल मीडिया में मना जश्न, राष्ट्रीय स्तर पर बना नंबर-1 ट्रेंड

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष पूरे होने का अवसर डिजिटल दुनिया में एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया गया।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड

इस उपलक्ष्य में इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर ‘धामी के पांच साल’ हैशटैग न केवल राज्य, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 ट्रेंड बन गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के पांच वर्षों के सफर को रेखांकित करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया का रुख किया।उपयोगकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, प्रमुख विकास कार्यों और नीतिगत फैसलों से जुड़े संदेश, प्रेरणादायक वीडियो और ग्राफिक्स साझा किए।

सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में निम्नलिखित बिंदु चर्चा में रहे

• ​समान नागरिक संहिता (UCC): उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना।
• ​सख्त कानून व्यवस्था: नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून बनाकर सरकार ने व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया।
• ​भू-कानून और पारदर्शिता: सशक्त भू-कानून लागू करने के साथ ही भर्ती परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।
• ​प्रशासनिक सुधार: मदरसा बोर्ड की समाप्ति जैसे नीतिगत फैसलों को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिना जा रहा है।

Exit mobile version