Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में डिजिटल जनगणना का हुआ शंखनाद, राज्यपाल ने खुद दर्ज किया अपना ब्योरा

उत्तराखंड: उत्तराखंड में देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना की औपचारिक शुरुआत हो गई है। जिसमें आज शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में आधिकारिक पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज की।

भरा खुद का ब्योरा

उन्होंने इसके साथ ही इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पोर्टल अत्यंत सरल है और डिजिटल माध्यम से सटीक जानकारी दर्ज कराकर नागरिक राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।

भर सकते हैं जानकारी

10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आम नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं। वहीं 25 अप्रैल से 24 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। पहली बार डेटा संग्रहण के लिए डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया सटीक और सुरक्षित होगी।

Exit mobile version