Site icon Khabribox

उत्तराखंड: डिजिटल उत्तराखंड प्लेटफॉर्म गुड गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण गेमचेंजर पहल, सीएम ने सुगम, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल उत्तराखंड प्लेटफार्म को बेहतर पहल बताया है। उन्होंने इसे गुड गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण गेमचेंजर पहल बताया है।

सीएम ने दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने कहा है कि इस एकीकृत प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिक सेवाओं की सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिस पर उन्होंने सभी विभागों को इसे सफल बनाने के लिए तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को डिजिटल युग की मुख्यधारा में लाने की दिशा में इस पहल से प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इससे नागरिकों तक संवाद और सेवाओं के वितरण के तरीके में भी क्रांतिकारी बदलाव हो सकेगा। सीएम ने कहा कि इस प्लेटफार्म को सुगम, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Exit mobile version