Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां के जर्जर सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, सीएसआर फंड से होगा कार्य, बदलेगी तस्वीर

उत्तराखंड: उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुड़की ब्लॉक के उन सरकारी स्कूलों की तस्वीर अब जल्द ही बदलने वाली है, जो लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं।

स्कूलों की बदलेगी तस्वीर

जी हां शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों के कायाकल्प के लिए सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड का उपयोग करने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ने रुड़की ब्लॉक के सभी जर्जर विद्यालयों की विस्तृत सूची मांगी है। विभाग द्वारा किए जा रहे प्रारंभिक चिह्नीकरण में ब्लॉक के कई स्कूलों को अत्यधिक खराब स्थिति में पाया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
प्राथमिक विद्यालय:
• ​मोहम्मदपुर पांडा, रहमतपुर, इमलीखेड़ा, तांशीपुर-1
• ​सुल्तानपुर साबतवाली, नगला कुबड़ा, रसूलपुर, किशनपुर
• ​नन्हेड़ा अनंतपुर-2, करौंदी, पुहाना, मुस्तफाबाद
• ​मरगूबपुर, ब्रह्मपुर, जलालपुर, बढ़ेड़ी राजपूतान
• ​पिरान कलियर-1, राप्रावि-12, इकबालपुर कमेलपुर, लाठरदेवा शेख
उच्च प्राथमिक विद्यालय:
• ​हथियाथल, दौलतपुर और मूलदासपुर माजरा

होगा पुनर्निर्माण

​अब शिक्षा विभाग द्वारा विस्तृत ब्योरा जुटाने के बाद सीएसआर फंड से इन स्कूलों का प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Exit mobile version