Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून-नोएडा के बीच इतने जुलाई से शुरू होगी सीधी हवाई सेवा, इंडिगो रोजाना भरेगी उड़ान

उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक हब नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है।

शुरू होगी हवाई सेवा

जिसमें आगामी 1 जुलाई से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रूट पर विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस अपनी सेवाएं देने जा रही है। तय समय सारणी के अनुसार, यह फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8:10 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद, यही विमान रात 8:30 बजे देहरादून से वापस नोएडा के लिए उड़ान भरेगा।

​शुरुआत में रोजाना मिलेगी एक फ्लाइट

​जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के उपमहाप्रबंधक (DGM) नितिन कादयान ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस शुरुआत में देहरादून और नोएडा के बीच प्रतिदिन एक उड़ान का संचालन करेगी। यात्रियों की प्रतिक्रिया और मांग को देखते हुए भविष्य में उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Exit mobile version