Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 300 सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती, कल यहां लगेगा रोजगार मेला



उत्तराखंड: उत्तराखंड के चंपावत जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला प्रशासन की ओर से चंपावत जनपद में 300 सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती की जा रही है।

रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए आगामी 19 से 29 जून के बीच विभिन्न ब्लॉक स्तरों पर विशेष भर्ती शिविरों (रोजगार मेलों) का आयोजन किया जा रहा। इन कैंपों के माध्यम से युवा बिना किसी सिफारिश के सीधे नौकरी पा सकते हैं। इन कैंपों के माध्यम से देहरादून की जानी-मानी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस इंडिया लिमिटेड (SIS India Limited) द्वारा सुरक्षा जवानों की सीधी भर्ती की जाएगी।
• ​शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है।
• ​आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच।
• ​शारीरिक मापदंड: न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 55 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

भर्ती कैंप

भर्ती कैंप शेड्यूल (समय: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक) रहेगा।

27 और 29 जून को जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत में रोजगार मेला लगेगा।

Exit mobile version