Site icon Khabribox

उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है।

26 दिसंबर तक करें आवेदन

इसके लिए आवेदन आप  26 दिसंबर तक कर सकते हैं । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 पदों में से अनुसूचित जाति के लिए 176,अनुसूचित जनजाति के 48, अन्य पिछड़ा वर्ग के 99, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 21 और अनारक्षित श्रेणी में 111 पद रखे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अधिकृत वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।


Exit mobile version