Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां निकली सीधी भर्ती, 10 वीं पास भी कर सकते है आवेदन

जॉब का सपना देख रहे लोगो के लिए अच्छी खबर है । जानकारी के अनुसार  चम्पावत में 36 पदों पर सीधी भर्तियां निकली हैं। इसके लिए एनएचपीसी लिमिटेड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिश जारी किया हैं।

इनके लिए मांगे आवेदन , योग्यता

एनएचपीसी लिमिटेड ने मैकेनिक,इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वायरमैन, सूचना प्रौद्योगिकी और वेल्डर के 36 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए योग्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए। साथ साथ उनके पास आईटीआई होनी चाहिए। एनएचपीसी लिमिटेड के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

7 दिसंबर तक कर ले आवेदन

इच्छुक अभियर्थी 7 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं । अन्य जानकारी के लिए अभियर्थी  आधिकारिक वेबसाइट : http://nhpcindia.com/ के जरिये प्राप्त कर सकते हैं ।





Exit mobile version