Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच दूरी होगी कम, इतने जुलाई से दौड़ेगी देहरादून-रामनगर सीधी ट्रेन, जानें

उत्तराखंड: उत्तराखंड के यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार देहरादून और रामनगर (कार्बेट सिटी) के बीच सीधी रेल सेवा आगामी 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है।

की यह घोषणा

इस संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस ऐतिहासिक शुरुआत की घोषणा की है। उन्होंने इसे कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क (कनेक्टिविटी) को मजबूत करने और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद बलूनी ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

​सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

•  ​शुरुआती शेड्यूल: फिलहाल प्रायोगिक (ट्रायल) तौर पर यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी।
• ​भविष्य की योजना: यात्रियों की संख्या और रिस्पॉन्स को देखते हुए बाद में इसके फेरे बढ़ाकर सप्ताह में 4 से 5 दिन किए जा सकते हैं।
• ​स्थानीय लोगों को लाभ: रामनगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून में अपने सरकारी व निजी कार्यों के लिए आने-जाने में बड़ी सुविधा होगी।
• ​पर्यटन को रफ्तार: देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु अब सीधे विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन को गति मिलेगी।

Exit mobile version