Site icon Khabribox

उत्तराखण्ड: डीआईटी की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद

यहां डीआईटी की एक छात्रा ने कमरे के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लटके हुए शव को नीचे उतारा ।

सीएस फाइनल की पढ़ाई कर रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डंगवाल मार्ग पर रहने वाली डीआईटी की एक छात्रा  22 वर्षीय दिव्यांशी निवासी पीतमपुरा मध्य प्रदेश  ने कमरे के पंखे से लटक कर जान दे दी । पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है ।  सुसाइड नोट में किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है ।
दिव्यांशी   राजपुर रोड डीआईटी कॉलेज में सीएस फाइनल की पढ़ाई कर रही थी । और उसने 28 मार्च को डंगवाल मार्ग पर नया किराया का कमरा लिया था ।

परिजनों के आने के बाद ही  आगे की कार्रवाई की जाएगी

वहीँ मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि  सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि वह किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहरा रही है ।  साथ ही मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।  परिजनों के आने के बाद ही  आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Exit mobile version