Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पत्थर पत्थर में देवत्व का वास- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री, जागेश्वर महादेव का भी किया जिक्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बीते बुधवार को उत्तराखंड पंहुचे। यहां वह रामनगर में रूके। जिसमे उनकी अध्यक्षता में तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम का आयोजन किया गया।

तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम का शनिवार को समापन हो गया है। इस मौके पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की परंपराओं को आत्मसात करते हुए यहां की मिट्टी को प्रणाम कर रहे हैं। हम सभी को उत्तराखंड आने का सौभाग्य मिला। यह भी अपने आप में एक ऊर्जा संचय समागम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आए उसमें भी नैनीताल आए। जहां एक ओर नीब करोरी बाबा हैं, बैजनाथ महादेव हैं। जागेश्वर महादेव हैं। बागेश्वर बागनाथ हैं। आदि शक्ति भगवती का नैना देवी विराजमान है। देवभूमि है उत्तराखंड। उत्तराखंड के पहाड़ में देवताओं का वास हैं। कहा कि उत्तराखंड के पत्थर पत्थर में देवत्व का वास है। साथ ही उन्होंने आदि ब्रदीनाथ, आदि केदारनाथ, गुप्त केदारनाथ, गुप्त बदरीनाथ , गुप्त बद्री, गंगोत्री, यमनोत्री, रूद्रप्रयाग, त्रियुगीनारायण आदि स्थानों की भी बात कही‌। इस मौके पर देर रात तक समागम में स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम भी किए गए।

Exit mobile version