Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से 01 मार्च तक “दिव्य कला मेला” का आयोजन, विशेष रोजगार मेले का भी आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आज से देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड पर “दिव्य कला मेला” आयोजित किया जा रहा है।

दी यह जानकारी

यह आयोजन आज 21 फरवरी से 01 मार्च-2026 तक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। 26 फरवरी को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जबकि 01 मार्च को “दिव्य कला शक्ति” सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मेले का उद्घाटन 22 फरवरी को उत्तराखंड के राज्यपाल एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री की ओर से किया जाएगा। इस नौ दिवसीय इस मेले में देश के लगभग 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 100 दिव्यांग कारीगर, कलाकार और उद्यमी भाग लेंगे। मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, कढ़ाई कार्य, होम डेकोर सामग्री, वस्त्र, स्टेशनरी, पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तथा पैकेज्ड एवं ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री प्रदर्शित एवं विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Exit mobile version