Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अपने-अपने जिलो में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पेयजल आपूर्ति बनाए रखने व अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दें डीएम- सीएम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल सोमवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

की वर्चुअल बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे अपने जनपदों में पब्लिक सर्विस डिलीवरी, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दें।

दिए यह निर्देश

साथ ही जिलाधिकारियों को सड़क निर्माण व मरम्मत, बिजली और पानी की आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखने और इसके दृष्टिगत सुधारात्मक कार्यवाही को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके अलावा 1905 तथा 1064 जैसे पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। श्रद्धालुओं की हर सम्भव सुविधा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष ध्यान देने, वनाग्नि की रोकथाम, बरसाती नालों की सफाई, और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही अवैध अतिक्रमण, अवैध मदरसों पर विशेष अभियान चलाने, सभी विभागीय कार्यों की मॉनिटरिंग, सत्यापन अभियान में तेजी लाने और स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Exit mobile version