Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में इलाज कराने आई 10वीं की छात्रा के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़, दर्ज हुआ मुकदमा


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में एक अस्पताल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

डॉक्टर फरार-

उत्तराखंड में दून में एक अस्पताल में तैनात डॉक्टर पर 10वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पीड़िता के पिता ने कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर डाॅक्टर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version