Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पार्टी से लौट रहे डॉक्टर की फॉर्च्यूनर कार से टकराई बाइक, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक सड़क हादसे में डाॅक्टर की मौत हो गई।।

सड़क हादसे में मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चकराता रोड पर एफआरआई गेट के पास रविवार रात यह हादसा हुआ। धूलकोट स्थित अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के 27 वर्षीय जूनियर डॉक्टर केतन चौधरी कुछ दोस्तों के साथ शहर में एक पार्टी में शामिल होने आए थे। रविवार रात करीब डेढ़ बजे वे और उनके साथी बाइकों से लौट रहे थे। बल्लूपुर चौक पार करते ही केतन चौधरी ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और वे अन्य साथियों से आगे निकल गए। तभी एफआरआई गेट के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही फॉर्च्यूनर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला टायर फट गया। डॉक्टर बाइक से उछले और कार से टकराए और करीब बीस फीट दूर सड़क की दूसरी ओर जा गिरे। जिसके बाद कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version