Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जन्मदिन मनाने देहरादून आई चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


देहरादून के होटल में एक इंटर्न चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकित्सक देहरादून अपना जन्मदिन मनाने आई थी।

जाने पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय मैत्री हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से एमबीबीएस करने के बाद यहां इंटर्नशिप कर रही थी। जो मूल रूप से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के झंजेड़ा समस्तपुर की निवासी थी। वह जन्मदिन की पार्टी के लिए अपनी तीन सहेलियों के साथ देहरादून पहुंची थी। यहां यह लोग ईसी रोड स्थित एक होटल में रूके हुए थे। शनिवार सुबह वह होटल के कमरे में मृत मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इंटर्न चिकित्सक की मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version