Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जय बदरी विशाल के जयकारों से गूंजा धाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। गंगोत्री धाम, यमनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद आज विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

बदरीनाथ धाम के खुले कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 06:00 बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाटोद्धघाटन के लिए बदरीनाथ मंदिर को 40 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों की गूंज से गूंज उठा। इस मौके पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। वे श्री बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। 

Exit mobile version