Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अपनी शादी के लिए ननद खुद कर रही भाभी से दहेज की मांग, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यहां एक विवाहिता ने क्रेटा कार व ₹4 लाख की मांग को लेकर ससुरालियों पर मारपीट व तीन तलाक देने का आरोप लगाया है पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

काशीपुर विवाहिता ने क्रेटा कार व ₹4 लाख की मांग को लेकर ससुरालियों पर मारपीट व तीन तलाक देने का आरोप लगाया है पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मौहल्ला महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी अंजुम आरा पुत्री मौ. सलीम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि उसका निकाह 12 वर्ष पूर्व दानिश रजा पुत्र वारिस खान निवासी मौहल्ला महेशपुरा मदर कॉलोनी के साथ हुआ था। आरोप है कि उसकी सास दिलवरी बेगम, ससुर वारिस खान, देवर सादिक व खालिक, पति दानिश रजा उसकी ननद नर्गिस के विवाह के लिए पिछले लगभग 6 माह से उससे दहेज की मांग कर रहे थे। ससुराल वाले ननद की शादी में उसको दहेज में देने के लिए एक क्रेटा कार व चार लाख रुपये मायके से लाकर देने का दबाव बनाने लगे।

दहेज की मांग करते हुए की मारपीट

5 अप्रैल को उसकी सास  दिलवरी बेगम, ससुर वारिस खान, देवर सादिक व खालिक, पति दानिश रजा, नन्द नर्गिस ने दहेज की मांग करते हुए कमरे में बंद कर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने उसके मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर उसके भाई मौ .आदिल व पिता मौ. सलीम, माता सायरा बानो पहुंच गई। ससुराल वालों ने उनके साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की। जहां इस बीच उसके पति ने तीन तलाक दे दिया।

पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल प्रदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version