Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की डॉ. अलकनंदा अशोक फिर बनीं अध्यक्ष, देखें अन्य नाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिन उत्तराखंड राज्य जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

जिसके समापन के अवसर पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की चुनावी आम सभा निर्विरोध संपन्न हुई। जिसमें डॉ. अलकनंदा अशोक को फिर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बीएस मनकोटी को सचिव बनाया गया है। वहीं राम अवतार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाड़ियों का ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। जिसमें श्रेष्ठ प्रशिक्षिकों, ट्रेनर्स व फीजियो की मदद ली जाएगी। अगले वर्ष अल्मोड़ा में ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के अलावा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित का निवेदन करने का भी निर्णय लिया गया।

Exit mobile version