Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त हुई डाॅ. भानु दुग्गल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने डाॅ. भानु दुग्गल को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून का कुलपति नियुक्त किया है।

किया नियुक्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगी। वह वर्तमान में एम्स ऋषिकेश में कार्डियोलाजी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

Exit mobile version